जाने 2018  के बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने खेती से  सम्बंधित किन योजनाओं की घोषणा करी-

  • खरीफ के फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कम से कम डेढ़ गुना करने का फैसला लिया गया है| नीति आयोग ,राष्ट्रीय और राज्य सरकारों के साथ परामर्श करके, एक पूर्ण-सबूत तंत्र तैयार करेगा ताकि किसानों को उनके उत्पादन के लिए पर्याप्त मूल्य मिले।

 

  • 2017-2018 की तुलना में 2018-19 के वर्ष में संस्थागत ऋण 10 लाख करोड़ रूपए से बढाकर 11 लाख करोड़ कर दी गयी है|

 

  • सरकार ने ऑपरेशन ग्रीन्स’ लॉन्च करने का प्रस्ताव दिया है| ऑपरेशन ग्रीन्स किसान प्रोड्यूसर्स संगठनों (एफपीओ), कृषि-रसद, प्रसंस्करण सुविधाओं और पेशेवर प्रबंधन को बढ़ावा देगा|

 

  • जो किसान कृषि उत्पाद बाजार समिति (एपीएमसी) और अन्य थोक बाजारों में सीधे लेनदेन करने की स्थिति में नहीं होते(एपीएमसी), उनके लिए  मौजूदा 22,000 ग्रामीण हाटों को  ग्रामीण कृषि बाजारों में विकसित और अपग्रेड किया जायेगा|

 

  • जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए फार्मर्स प्रोडूसर आर्गेनाईजेशन और विलेज प्रोडुसरस आर्गेनाईजेशन द्वारा 1000 हैक्टर जैसी बड़ी ज़मीनो पर जैविक खेती करने का प्रोत्साहन दिया जायेगा|  महिला स्वयं सहायता को भी समूह में जैविक कृषि को लेने के लिए प्रोत्साहन दिया जायेगा|  

 

  • सोलर वाटर पम्पस से अपनी खेत की सिंचाई करने वाले किसानो की अतिरिक्त सौर ऊर्जा को वितरण कम्पनियों या लाइसेंसधारियों द्वारा फायदेमंद दरों पर खरीदने की वयवस्था कराई जाएगी

 

  • किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा अब  मत्स्य पालन और पशुपालन किसानों को भी मिलेगी ताकि वे अपनी  कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा कर सके

 

  • पशुपालन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए पशुपालन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड और मत्स्य पालन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड (एफएडीएफ) की स्थापनी होगी जिसके लिए 10,000 करोड़ रुपये आवंटित किये गए हैं |  

7 Comments

Martand P Singh · February 4, 2018 at 4:30 pm

I like this post

Pawan kumawat · February 4, 2018 at 10:14 pm

Kisan dhukhi he in bato se khuch nahi hone wala sidha kisano se judo

जगदीश राजपूत · February 5, 2018 at 3:37 pm

अगर सरकार को किशानो की फसल का भाव बढ़ाना है तो
1,5 (डेढ गुना क्यो)अमित शाह के बेटे की तरह बढ़ाओ 1साल में सो गुना हो

Rambharosi · February 5, 2018 at 9:30 pm

अभी 5/6 दिन पहले किसी भाई सम्भवत सागर म प्र से का बांस से पॉलीहाउस लगभग सवा लाख मे बनाने एवम् प्रशिक्षण देने का लेख पढ़ा था पर अब दिखाई नहीं दे रहा अगर कोई भी पोस्ट कर सके तो मुझे अच्छा लगेगा
धन्यवाद

Vinod k. · February 7, 2018 at 4:38 pm

,good farming&farmer
Kisan ko ghar ghar jakar jis tarah se ek sarve kiya jata hai .
Usko direct join kar talk karte rahei uski har taqleef
Sarkar ki
Uski yojnaye direct sent kare
Road map to ready hai
Aap ka work hi hai
Kisan aur jamin sada green rahe
Sath hi sath all india hi nahi
Word level ki aauksijan
Grow ki ja sakti hai

Ghurau sahu · February 7, 2018 at 8:18 pm

Mai groundnut ka kheti kya hu.iski desh gunj rate ho ga kya.

Ghurau sahu · February 7, 2018 at 8:22 pm

Kisan k sath hai modi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *