अरहर की खेती एक हेक्टेयर में कितना लाभ होता है

भूमि की तैयारी- 1 जुताई मिट्टी पलट वाले हल से करके 2 – 3 जुताईयां हैरो से करके पाटा लगाकर खेत को समतल कर लेते हैं।

अरहर की दो प्रजातियां होती हैं -( अगेती और पछेती)

अगेती – ICPL 88039,पूसा 84,मानक,, टाo21,यूoपीo एo एसo-120,पन्त एo-3,पूसा – 9।

पछेती – मालवीय चमत्कार -13, टाo 7, टाo 17, ICPL 8904 नरेंद्र अरहर – 1 अमर, बहार, पारस।

बीज बोने की दूरी एवं मात्रा– अगेती जातियां 14 से 15 kg प्रति हेक्टेयर लगता है और इसकी पौधे से पौधे की दूरी 60x 20 सेंटीमीटर के अंतराल में बोते हैं।

पछेती 10 से 12 kg प्रति हेक्टेयर बीज लगता है और इसकी पौधे से पौधे की दूरी 120 x 30 सेंटीमीटर के अंतराल में बोते हैं। और बीजों को उपचारित करने के लिए कैप्टन या बाविस्टिन दवा 2.0 ग्राम प्रति किलो बीज की दर से तथा राइजोबियम कल्चर से उपचारित करते हैं

बोने का समय- देर से पकने वाली जातियां जुलाई का प्रथम पखवाड़े अगेती जातियां जैसे टाo21, पूसा 84को, मध्य जून के आस-पास बोये।

खाद एवं उर्वरक– 15-20 kg नाइट्रोजन 50- 60 kg फास्फोरस तथा आवश्यक होने पर 40 kg पोटाश प्रति हेक्टेयर सभी उर्वरक बुवाई के समय देना अनिवार्य होता है।=-

सिंचाई– अरहर की फसल में एक या दो सिंचाई की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन  सिंचाई फली बनते समय  दे। पछेती फसल को पाले से बचाने के लिए सिंचाई कर सकते हैं आप।

खरपतवार नियंत्रण– दो बार निराई-गुड़ाई (1 माह के अंतराल पर) खेत की अंतिम तैयारी की समय 1.0 किलो बेसलीन (सक्रिय तत्व ) प्रति हेक्टेयर1000 लीटर पानी में घोलकर भूमि में मिलायें जिससे खरपतवार नष्ट हो जाते हैं।

रोग नियंत्रण- अरहर की पत्तियों पर धब्बा रोग को नियंत्रण हेतु 0.25% इंडोफिल एम० 45 का छिड़काव करें। उकठा रोग के लिए फसल चक्र अपनाएं पौधों की जड़ के आसपास सियूडोमोनास फ्लोरेसेन्स की 3 ग्राम मात्रा तथा कार्बान्डाजिम की ग्राम मात्रा को प्रति लीटर पानी में मिलाकर उकठा रोग दिखाई देने पर करें।

कीट नियंत्रण- फली में दाग पत्ती लपेटने वाली सूडी को नियंत्रण हेतु हेतु इंडोसल्फान 35 ई0 सीo1.5 लीटर प्रति हेक्टेयर 1000 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करते हैं।

उपज – 16-20 कुo प्रति हेक्टेयर 50-60 कुoलकड़ी, मालवीय चमत्कार -13 की उपज 30 कुंतल प्रति हेक्टेयर से अधिक है।


1 Comment

ANKIT KUMAR PANDEY · July 29, 2018 at 6:35 pm

ARHAR KI KHETI KAISE KRE YA FIR KOI AUR YOJNA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *