कृषि रसायनों का बहुत बड़ा योगदान हैं, परन्तु इन रसायनों के मनुष्य एवं अन्य जीवों पर अनचाहे दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं। अधिक रसायनों का उपयोग करने से मृदा उर्वरकता एवं फसलों की सूखा सहिष्णुता घट जाती हैं तथा मृदा में उपस्थित विभिन्न प्रकार के लाभदायक जीवाणु नष्ट हो जाते हैं। मनुष्यों में भी जानलेवा बीमारी जैसे ह्रदय रोग, कैंसर आदि का प्रकोप भी बढ़ता है।

हमें एक ऐसे विकल्प की आवश्यकता है जो उपजाऊ भूमि पोषक तत्वों को बनाये रखे व हानिरहित ढंग से उत्पादन व पैदावार को बढ़ा सके।

मानव स्वास्थ्य व पर्यावरण को ध्यान में रखकर आनंद जी ने अबोहर के पास काला टिब्बा में बायो गैस प्लांट की स्थापना की। जो अब किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है।

Annand Energy GeOM

यह शत-प्रतिशत जैविक खाद है जिसको वैज्ञानिक तरीके द्वारा गोबर को CSTR Digesster में जीवाणुओं से डिकंपोज करके तैयार किया गया है। जो कि भारत सरकार नई दिल्ली के नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मांत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है।

GeOM खाद की विशेषताएं

 

इस खाद के निम्नलिखित विशेषताएं हैं-

(i) यह शत-प्रतिशत जैविक और गंध रहित है।

(ii) अन्य खाद देने से विभिन्न प्रकार के खरपतवार के बीज, हानिकारक कीट (दीमक) व बीमारी फैलाने वाले रोगाणु खेत में पहुँचते हैं, जिससे फसल को हानि होती है तथा इसकी रोकथाम के लिए किसान को विभिन्न दवाइयों व श्रम पर अतिरिक्त व्यय करना होता है, यह (GeOM) खाद खरपतवार बीजों तथा कीट व बीमारी फैलाने वाले रोगाणुओं से मुक्त है। जिससे किसान को फसल पर अतिरिक्त व्यय करने की आवश्यकता नहीं होती है।

(iii) यह अपने छोटे व्यवहारिक आकार की वजह से मिट्टी में तेजी से संचालित होकर मृदा कणों के आकार में बदल जाती है।

(iv) इस खाद में कार्बन नाइट्रोजन का अनुपात (ratio) 18:1 है।

(v) इस खाद में नाइट्रोजन फिक्सिंग, फॉस्फोरस फिक्सिंग व पोटाश फिक्सिंग बैक्टेरिया होते हैं जो मृदा उर्वरा शक्ति को बढ़ाते हैं जिससे फसल अच्छी प्राप्त होती है।

(vi) यह (GeOM) खाद सब्जियों की फसल में प्रयोग करने पर सब्जियों में पोषक तत्वों की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है।

(vii) इस खाद के 6 बैग सामान्य खाद की एक ट्राली के बराबर होती है। यह अन्य खाद की अपेक्षा बहुत ही कम कीमत पर उपलब्ध है। GeOM के एक बैग की कीमत मात्र 250 रूपये है तथा एक बैग में 50 किग्रा खाद की मात्रा होती है।

GeOM खाद के लाभ

GeOM खाद के लाभ इस प्रकार हैं-

(i) प्रायः यह देखा गया है कि GeOm खाद के प्रयोग से प्रति इकाई क्षेत्र में अधिक उपज की प्राप्ति होती है तथा फसल उच्च गुणवत्ता वाली होती है।

(ii) यह खाद मृदा स्वास्थय में वृद्धि के साथ-साथ मृदा की pH को फसल के अनुसार बनाये रखने में सहायता करती है।

(iii) मृदा में जैविक कार्बन की स्थिति को बनाये रखने में सहायता करती है तथा रासायनिक उर्वरकों के लगातार इस्तेमाल करने की मात्रा को कम करता है।

(v) GeOM खाद के उपयोग से सूक्ष्म जीवों की संख्या तथा सूक्ष्म तत्वों की पूर्ति में वृद्धि होती है।

(vi) मृदा की जल धारण क्षमता को बढ़ाता है और पानी के क्षय को कम करता है व प्रतिकूल परिस्थितियों में फसल को नष्ट होने से बचाये रखता है।

 

GeOM खाद से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 9780808478 पर सम्पर्क करें।

 

 


15 Comments

Mohan kumar · August 27, 2018 at 10:54 pm

Geom ki khad chaiye

Dinesh · August 29, 2018 at 1:10 pm

Kela ke kheti

Amarkeshmeena · September 2, 2018 at 2:00 pm

Amrud k plants me dege to fayda karegi kya ye

Ram Jee · September 3, 2018 at 2:10 pm

Where is awailabity of GeOM khad

Raj student of B, SC agriculture · September 4, 2018 at 7:21 pm

Sir namaskar my name is Raj student of B, SC agriculture
M bhi ek project start karna chata hu aap ki tarah please so tell me ye compost kaise banta h please all detail send me

Buleshwar Mahto · September 7, 2018 at 12:11 pm

Kaise milega

Arshad Javed · September 20, 2018 at 12:25 am

जैविक खाद से बागबानी करना चाहता हूं. आड़ू, अमरूद, अनार नींबू आदी.
1 एकड़ में कितने बैग की आवश्यकता होगी?
ज़मीन से लगने वाली बीमारियां जैसे दीमक आदि तो नही होती जैविक खाद से?
कृपा पूर्ण जानकारी डिटेल एम दें.
मिलने का स्थान और ट्रांसपोर्टेशन का साधन। उत्तराखण्ड हरिद्वार के लिए क्या है।

Vinod · September 23, 2018 at 10:20 am

सर ईसके कोई side effect तो नही हे ओर यह कहा से पा्प्त होगा

Pundlik tanaji hundlekar · September 24, 2018 at 2:26 pm

Mai candgad Kolhapur ka rahnevala Mike javik khad ke dare me janana hai uaska upyog karana hai

Khandu lalage · September 27, 2018 at 4:52 pm

Can it be made avaikable in maharashtra

Ŕajesh Maggu · October 3, 2018 at 4:52 pm

GeOM khad Noida up mai avaiĺable hai kya?l

Jasveer Singh rana · November 8, 2018 at 8:46 pm

G

Rajeshmaggu.0 · November 9, 2018 at 6:53 pm

Can I get GeOMKHAD IN Delhi?plz write me address in Delhi or Noidaup.

RajeshMagg · November 10, 2018 at 11:01 pm

Plz reply my qùestion!

Sanjay shah · November 13, 2018 at 9:15 am

I want to purchase 50 beg pls manage to my address

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *